फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Leaving the marriage rituals incomplete, the girl student reached to give the exam

Jhansi News: विवाह की रस्में अधूरी छोड़ परीक्षा देने पहुंची छात्रा

Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Leaving the marriage rituals incomplete, the girl student reached to give the exam
- हिंदी का पेपर था, पेपर के बाद कराई रस्में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। बालिका शिक्षा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि शिक्षा से एक नहीं दो-दो कुल का नाम रोशन होता है। शुक्रवार को एक छात्रा अपनी शादी की रस्में छोड़ चिरगांव के महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। यह देखकर सभी आश्चर्य चकित हो गए। इसके साथ ही छात्रा की सभी ने सराहना की। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान ग्राम लुधयाई निवासी छात्रा प्रीति पाल अपनी एक सहेली के साथ अचानक शादी के जोड़े में विद्यालय पहुंची। सभी उसकी ओर देखने लगे क्योंकि उसे हिंदी का पेपर देना था। छात्रा ने बताया कि अभी शादी की रस्म पूरी नहीं हुई है लेकिन पेपर की वजह से वह चली आई है। घर पहुंचकर बाकी शादी की रस्में पूरी कर विदाई हाेगी। प्रीति पाल का विवाह मोंठ के ग्राम पुलिया निवासी आशीष पाल से हुआ है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील भटनागर ने छात्रा के साथ ही उसके परिजन की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed