फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs of rupees are collected from toll every day, yet the highway is in bad condition

Jhansi News: टोल से रोजाना लाखों की वसूली, फिर भी हाइवे बदहाल

Sun, 09 Mar 2025 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees are collected from toll every day, yet the highway is in bad condition

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। कानपुर और ललितपुर हाइवे पर कब कहां गड्ढा मिल जाए, कहा नहीं जा सकता। एनएचएआई प्रतिदिन लाखों रुपये टोल टैक्स लेने के बाद भी वाहन चालकों को सुविधाएं तो दूर, सुरक्षित सफर तक मुहैया नहीं कर पा रहा है। सुधार के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन सुधार के नाम पर लीपापोती की जा रही है।



हाइवे पर रोड लाइट्स, रिफलेक्टर का न होना, अवैध कट और दुर्घटना होने पर एंबुलेंस का न पहुंचना परेशानी का सबब है। वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे पर टोल ज्यादा लग रहा है, लेकिन सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन







अवैध कट बढ़ा रहे परेशानी

- अपनी सुविधा के लिए लोगों ने कट तो बना लिए, लेकिन यह कट हाइवे पर कितने खतरनाक हो सकते हैं, शायद उन्हें पता नहीं। अधिकतर हाइवे पर हादसों की वजह यही कट बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





करीब 15 से 20 लाख रुपये प्रतिदिन का कलेक्शन

- ललितपुर स्थित विघा, बबीना, एट, सेमरी आटा आदि टोल प्लाजा का एक दिन का टोल टैक्स कलेक्शन करीब 15 से 20 लाख रुपये के करीब है लेकिन सुविधा की बात करें तो हाइवे बदहाल स्थिति में है। कंपनियों की ओर से टैक्स में कोई रियायत नहीं दी जाती।






हाइवे पर मवेशियों का जमावड़ा हादसे की वजह

- हाइवे पर मवेशी झुंड के रूप में दिन हो या रात मौजूद रहते हैं। ऐसे में वाहनों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। टोल कंपनियां इस पर कोई ध्यान नहीं देती है।









- ललितपुर हाइवे की तरफ गड्ढ़े भरे जा रहे हैं। कानपुर की तरफ एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां भी गड़ढ़े भरकर सुधार कराया जाएगा। हाइवे पर वाहन चालकों को सुविधाएं देने का कार्य चल रहा है। - तनवीर सहरावत, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed