फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakheri dam will be filled up to 185 meters height for the first time in this monsoon season

Jhansi News: इस मानूसनी सीजन में पहली दफा 185 मीटर ऊंचाई तक भरा जाएगा लखेरी बांध

Sat, 01 Jul 2023 10:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lakheri dam will be filled up to 185 meters height for the first time in this monsoon season
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊरानीपुर। इस मानसूनी सीजन में पहली दफा चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध को अधिकतम 185 मीटर ऊंचाई तक भरा जाएगा। दरअसल किसानों के साथ चल रहे विवाद के कारण इस बांध को क्षमता के अनुसार भरा नहीं जा रहा था। प्रशासन ग्रामीणों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कर रहा था मगर ग्रामीण राजी नहीं हो रहे थे। लेकिन अब शासन की मध्यस्तता के बाद बीच का रास्ता निकल आया है और ग्रामीण अपना गांव छोड़कर नई बसावट वाले स्थान पर जाने को राजी हो गए हैं।
मऊरानीपुर के लखेरी गांव के पास 2003 से चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध का निर्माण आंरभ हुआ था। इसकी मदद से किशोरपुरा, तुर्क लहचूरा, कुटैरा समेत 36 गांवों की 3168 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित की जानी थी लेकिन, पिछले करीब पांच साल से पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद से यह बांध भरा नहीं जा सका। पिछले एक साल से ग्राम बुढई, रेवन, बछेरा के लोग मुआवजा को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने अपने गांव भी खाली नहीं किए। सिंचाई अफसरों ने वार्ता के बाद रेवन, बछेरा के लोगों को मना लिया लेकिन, बुढई गांव के लोग मुआवजा की नई शर्त लागू करने की मांग कर रहे थे। उनके विरोध के बाद मंडलायुक्त की ओर से शासन को पत्र भेजा गया था। काफी समय तक यह मामला शासन में उलझा रहा लेकिन, कुछ माह पहले शासन ने भी नई मुआवजा शर्त मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद बुढई के लोगों के पास कोई रास्ता नहीं रह गया। वहीं, सिंचाई महकमा अब बांध को भरने की तैयारी में है। सिंचाई निर्माण खंड पंचम के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ कुमार सिंह के मुताबिक सभी पात्र किसानों को मुआवजा राशि दे दी गई है। इस सीजन में सभी गांव को खाली कराकर बांध को 185 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक भरा जाएगा।
विज्ञापन



बांध से 3168 हेक्टेयर जमीन को होगी सिंचाई

लखेरी बांध के 185 मीटर तक भरने के बाद इसके पानी से कुल 3168 हेक्टेयर असिंचित जमीन को सिंचित किया जा सकेगा। सिंचाई के लिए 12 किलोमीटर लंबी नहर निकली हुई। इसके पानी से महेवा, किशोरपुरा, रेवन, बुढाई, बछेरा, गढ़वापुरा, देवरा, विक्रमपुरा, कुटौरा, छिनौरा, कछियामऊ, पसौरा, लहचूरा के आसपास के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। पिछले बार कुछ इलाकों तक रबी सीजन में पानी पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed