फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kovid help desk set up at 925 polling stations in the district

जिले के 925 मतदान केंद्रों पर बनाई कोविड हेल्प डेस्क

Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kovid help desk set up at 925 polling stations in the district
झांसी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 925 मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने के लिए एक हाथ में पहनने के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे। साथ ही थर्मल स्कैनर से तापमान भी परखा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सदर, बबीना, मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतदान केंद्रों पर सबसे पहले मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांचा जाएगा। इसके बाद मतदाता को ईवीएम का बटन दबाने के लिए सिंगल हैंड ग्लब्स दिया जाएगा। ताकि, किसी भी प्रकार के संक्रमण फैलने की संभावना न रहे। मतदाता को ग्लब्स बाद में डस्टबिन में फेंकना होगा।
विज्ञापन

मतदान कर्मचारियों को भी मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों को पहनने के लिए पीपीई किट दी जाएगी। मतदान के दिन अस्पताल खुले रहेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में सभी पोलिंग बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। यहां पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वोटरों को बूथ पर जाने की अनुमति मिलेगी। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा राजपूत ने बताया कि मतदान केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स की उपलब्धता तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों को आखिरी घंटों में मतदान की सुविधा
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमाकांत ने बताया कि मतदान के दौरान संक्रमण फैलने से रोकने के लिए संदिग्ध मरीजों को मतदान की आखिरी घंटों में वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिन मतदाताओं का तापमान ज्यादा पाया जाता है या उन्हें बुखार के लक्षण हैं तो ऐसे मतदाताओं को आसपास के अस्पतालों में दवा व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed