{"_id":"67dc7a74bd428f7fa709ce30","slug":"khatik-community-mobilized-said-park-board-should-be-installed-in-the-name-of-great-man-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517056-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खटीक समाज लामबंद, कहा - पार्क का बोर्ड महापुरुष के नाम पर लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खटीक समाज लामबंद, कहा - पार्क का बोर्ड महापुरुष के नाम पर लगे
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खुशीपुरा में नवनिर्मित पार्क का नाम महाराज खटवांग के नाम पर रखने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में पास होने पर स्थानीय पार्षद की आपत्ति के बाद खटीक समाज लामबंद हो गया। बृहस्पतिवार को पार्क में बैठक कर महापुरुष के नाम पर बोर्ड लगवाने की मांग की।
बीते 12 मार्च को हुई नगर निगम सदन की बैठक में वार्ड 11 के पार्षद प्रदीप खटीक ने वार्ड दो और वार्ड 14 की सीमा से लगी हुई वाटिका के बगल में नवनिर्मित पार्क का नाम महाराजा खटवांग के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। सदन में ये प्रस्ताव पास भी हो गया। इसी बीच, वार्ड चार की पार्षद ने पार्क को अपने वार्ड में बताकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग कर दी। इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को खटीक समाज एकजुट हुआ। पार्षद प्रदीप खटीक ने कहा कि सदन की बैठक में आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी। फिर वोटिंग के जरिये निर्णय हो जाता। इस मामले में खटीक समाज के लोग जल्द ही मेयर बिहारी लाल आर्य से भी मिलेंगे। बैठक में राकेश रत्नाकर, सुबोध घंघौरिया, अरविंद खटीक, अवतार खटीक, नंदकिशोर भिलवारे, धर्मेंद्र धारिया, संजय, सोहन खटीक आदि मौजूद रहे।