{"_id":"5eb5a27d8ebc3e9084665961","slug":"khane-ko-lekar-forth-karmchariyo-ne-kiya-birodh-jhansi-news-jhs166305645","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज झांसी: खाने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज झांसी: खाने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
क्वारंटीन डॉक्टर व नर्सों जेसी सुविधा उपल्ब्ध कराए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार?
मेडिकल कॉलेज झांसी: खाने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया विरोध
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अच्छा खाना नहीं मिलने पर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने सुबह का नाश्ता तक करने से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों की ओर से खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो दिन का समय मांगा गया। तब जाकर कर्मचारी माने।
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को स्टाफ नर्स ने समय से खाना नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अच्छा भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध पर उतर आए। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें सुबह नाश्ते में दो आलू बंडे दिए गए थे। इतने से उनका पेट नहीं भरता है। वह इसकी शिकायत करने अधिकारियों के पास पहुंचे। उन्हें मेन्यू ू बदलवाने का आश्वासन दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि दोपहर में उन्हें जो सब्जी दी गई, वो भी ठीक नहीं थी। बताया गया कि कॉलेज प्रशासन ने खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो दिन का समय मांगा है। इस पर कर्मचारी मान गए।
कर्मचारी को क्वारंटीन वार्ड में रखने पर भी विरोध
मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत के बाद बिना ग्लव्स पहने शव को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छू लिया था। रात में जब उसे वार्ड में अन्य साथियों के साथ क्वारंटीन किया जाने लगा तो सभी विरोध पर उतर आए और उसे वार्ड में भर्ती नहीं होने दिया।