फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kamlesh Yadav murder case gram pradhan arrested 135 cartridge and pistol recovered

कमलेश यादव हत्याकांड: ग्राम प्रधान गिरफ्तार, 135 कारतूस और पिस्टल बरामद

Sun, 05 Jun 2022 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि कमलेश हत्याकांड में बनी 11 सदस्यीय एसआईटी 46 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कमलेश के पास अवैध असलहा और कारतूस थे, जो हत्या के बाद प्रधान उठाकर ले गया। इसके बाद पुलिस ने प्रधान के घर पर दबिश दी। प्रधान की निशानदेही पर सारे हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन
Kamlesh Yadav murder case gram pradhan arrested 135 cartridge and pistol recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमलेश यादव हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई गई एसआईटी ने अवैध हथियार रखने के आरोप में सिजवाहा गांव के प्रधान जितेंद्र सिंह यादव (30) पुत्र कमल सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 135 जिंदा कारतूस, पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद हुई हैं। आरोपी ने बताया कि यह सब कमलेश यादव का है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। हालांकि इस हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

हत्या के बाद लाया था हथियार
एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि 14 जनवरी की रात को सिजवाहा गांव निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने कबूला कि हत्या के बाद वह कमलेश के घर पहुंचा। परिजनों ने कमलेश की 32 बोर की एक पिस्टल, दो मैग्जीन, 32 बोर के 75 कारतूस और 315 बोर के 60 कारतूस उसको बेचने के लिए दिए थे। इसके बाद वह हथियार बेचने की प्लानिंग कर रहा था। ये सारे हथियार अवैध थे। पूछताछ में खुलासा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed