Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ मंदिर के कपाट: बाबा की डोली के प्रस्थान के साथ जयकारों से गूंज उठा धाम, अब छह माह यहां देंगे दर्शन

Wed, 11 Nov 2026 09:34 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Wed, 11 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

छह महीने तक हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में विराम के बाद अब बाबा केदार की पूजा ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के साथ ही धाम से बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली की विदाई हुई। इस भावुक पल के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा को विदा किया।

विज्ञापन
Kedarnath dham closes for winter baba kedar procession leaves for ukhimath amid farewell by devotees photos
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस साल की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के दौरान धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।


 

कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 8:30 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर पर भाग लिया।
 

Trending Videos
Kedarnath dham closes for winter baba kedar procession leaves for ukhimath amid farewell by devotees photos
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।

Kedarnath dham closes for winter baba kedar procession leaves for ukhimath amid farewell by devotees photos
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धाम से बाबा की डोली की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। भक्तों ने जयकारे लगाकर बाबा को विदा किया। कई श्रद्धालु डोली के साथ ही धाम से रवाना हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath dham closes for winter baba kedar procession leaves for ukhimath amid farewell by devotees photos
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाबा केदार की डोली बुधवार को पहली रात रामपुर में विश्राम करेगी। 12 नवंबर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी और 13 नवंबर को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार बाबा केदार की शीतकालीन पूजा शुरू होगी।

ये भी पढ़ें...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: वायरल ऑडियो की होगी जांच, गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट जाएगी एसआईटी

विज्ञापन
Kedarnath dham closes for winter baba kedar procession leaves for ukhimath amid farewell by devotees photos
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अगले छह महीने तक श्रद्धालु ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इसी स्थान पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। अब सर्दियों में केदारनाथ धाम बर्फ की चादर ओढ़ेगा और श्रद्धालुओं को अगले साल यात्रा शुरू होने का इंतजार रहेगा। वर्ष 2027 में ग्रीष्मकाल के दौरान धाम के कपाट दोबारा खुलने के साथ केदारनाथ यात्रा शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed