फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kamlesh hatyakand

क्या हो गया झांसी पुलिस को... 76 दिन बाद भी नहीं खुला कमलेश यादव हत्याकांड

Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
kamlesh hatyakand
झांसी। चर्चित कमलेश यादव हत्याकांड के 76 दिन बाद भी पुलिस इसकी गुत्थी नहीं सुलझा सकी। खुलासे के लिए पुलिस उसके रिश्तेदार, दोस्तों समेत 53 लोगों से पूछताछ कर चुकी लेकिन, उसके हाथ अब तक खाली है। अभी तक कमलेश के दोनों मोबाइल भी पुलिस नहीं खोल सकी। वहीं, पुलिस अफसर जल्द खुलासा कर देने के रटे-रटाये जवाब से आगे नहीं बढ़ सके हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना के रायल सिटी पुलिया के पास 14 जनवरी की रात सिजवाहा निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के अलावा कमलेश के शरीर में काफी जख्म थे। देखने से मालूम चल रहा था कि उसको बुरी तरह पीटा गया। उसका दायां हाथ टूट गया जबकि पूरे शरीर में बीस से अधिक घाव मिले। प्रेम प्रसंग के एंगल से पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन, बाद में प्रापर्टी डीलिंग, क्रसर समेत अन्य व्यवसायों में पैसे के लेन-देन का मामला सामने आ गया। करीब तीस साल की अवस्था में ही कमलेश करोड़पति बन बैठा था। कमलेश दो आई फोन इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल्स निकाली लेकिन, उसके माध्यम से कोई सुराग हाथ नहीं आया। कमलेश कारोबारी बातचीत में अधिकांश व्हाटसएप एवं अन्य मोबाइल एप का इस्तेमाल करता था। पुलिस आई फोन का मोबाइल लॉक ही नहीं तोड़ सकी। इस वजह से कई सारे राज कमलेश के मोबाइल में ही दफन हैं। इतने दिन की पड़ताल के बाद भी पुलिस की जांच सिर्फ वहीं ठहरी हुई है।
विज्ञापन

अब नसीब में सिर्फ पुलिस के खुलासे का इंतजार: सोनम
कमलेश यादव की पत्नी सोनम अपने पति की हत्या की वजह अभी तक नहीं जानती। उसका कहना है कि कमलेश ने कभी कोई भी विवाद की बात उसे नहीं बताई। कारोबार संबंधी कोई जिक्र्र भी कमलेश उसके साथ नहीं करता था। वह सिर्फ अपनी पारिवारिक जिंदगी में ही उलझी हुई थी, इसी बीच अचानक यह हादसा हो गया। उसे अभी तक समझ में नहीं आ रहा कि आखिरकार क्यूं कमलेश की हत्या हुई। अब उसे भी सिर्फ पुलिस के खुलासे का ही इंतजार है हालांकि सोनम का कहना है कि पुलिस पर यकीन है कि वह सभी दिशा में खुलासा करेगी। उधर, कमलेश के भाई विजय भी हत्याकांड का खुलासा न हो पाने से निराश हैं। उनका कहा है हर दूसरे दिन थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा। चक्कर लगा-लगाकर थक गए लेकिन, पुलिस कोई ठोस बात नहीं बता रही है। रमेश का कहना है कि कमलेश के क्रसर संबंधी विवाद के बारे में उनको पता चला था यह बात उन्होंने पुलिस को भी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने तलब किए एसआर समेत विवेचक
कमलेश यादव हत्याकांड का खुलासा न होने पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने एसआर समेत विवेचक एवं सीओ को तलब कर लिया है। डीआईजी ने विवेचक सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे, सीओ सिटी प्रदीप कुमार को अब तक की गई कार्रवाई समेत केस डायरी के साथ सोमवार को पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed