फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kalyan Singh's death anniversary celebrated as Hindu Pride Day

Jhansi News: हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

Thu, 22 Aug 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh's death anniversary celebrated as Hindu Pride Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन ने कहा कि कल्याण सिंह का भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम स्थान है। उनके प्रति हिन्दू समाज में जो सम्मान है वह अद्वितीय है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को एक नई दिशा प्रदान की। भारतीय जनसंघ के जनता पार्टी में समाहित हो जाने के बाद जब भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ, तो उत्तर प्रदेश की कमान कल्याण सिंह को मिली। उनके नेतृत्व में 1991 में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कल्याण सिंह का सानिध्य मिला। पूर्व अध्यक्ष हरीराम निरंजन, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, देवेन्द्र गुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed