फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila panchayat chief election

जिपं अध्यक्ष चुनाव टालने

Tue, 11 May 2021 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat chief election
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने के मूड में फिलहाल सरकार नहीं है। इसे जून के दूसरे सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया। चुनाव टलने से विपक्षी खेमे ने राहत की सांस ली है। अब सदस्यों के बीच चल रही लामबंदी भी थम गई। वहीं, ग्राम प्रधान समेत अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण भी कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में भले भाजपा को शिकस्त झेलनी पड़ी हो लेकिन, झांसी में जिपं सदस्यों के बीच भाजपा का दबदबा रहा। कुल चौबीस सीटों में नौ पर उसके उम्मीदवार विजयी हुए जबकि सपा को सिर्फ चार सीट मिली। ऐसे में जिपं अध्यक्ष की सीट के लिए भाजपा को अधिक मेहनत नहीं करनी थी। उसे अपने सिवाय सिर्फ तीन वोटों का इंतजाम करना है। सत्तारूढ दल होने के नाते भाजपा के लिए यह मुश्किल नहीं जबकि विपक्षी दल सपा को मुकाबला करने के लिए करीब आठ-नौ वोट अतिरिक्त जुटाने थे। चार मई को चुनाव परिणाम आने के साथ ही अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई। भाजपा से टिकट के लिए पूर्व विधायक प्रयागीलाल की बहू रजनी के अलावा पवन गौतम के नाम अभी लिए जा रहे जबकि सपा से पूर्व विधायक रश्मि आर्या के देवर हेमंत सेठ का नाम मजबूती से उभरकर सामने आ रहा है। टिकट के साथ ही सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंदी इधर बीच काफी तेज हो गई थी। माना जा रहा था कि मई के अंत तक चुनाव करा लिए जाएंगे लेकिन, पंचायती राज मंत्री ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए इसे आगे टालने की बात कही है। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी टाल दिए जाएंगे। अभी इन चुनावों की नई तिथियां तय नहीं हुई लेकिन, माना जा रहा कि जून के दूसरे सप्ताह तक में ही यह चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, चुनाव टाले जाने की सूचना से सदस्यों की लामबंदी भी मंद पड़ गई। ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों ने भी अपने लिए बीडीसी सदस्य जुटाने शुरू कर दिए थे लेकिन, यह अभियान ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति को आरक्षित है सीट
जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। जिला पंचायत की कुल 24 सीटों में नौ सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित हैं जबकि अनुसूचित जाति के कुल दस उम्मीदवार चुनकर आए हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में भाजपा से बालकृष्ण, पवन कुमार, रजनी अहिरवार, लधुनीवाली, किरण देवी जीतीं, जबकि सपा से हेमंत सेठ एवं आशा, बसपा से जयपाल सिंह एवं रजनी ने निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल की। जिपं के भीतर भाजपा के नौ, सपा के चार, बसपा के तीन, कांग्रेस के एक एवं सात निर्दलीय सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed