फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Treatment in the light of mobile torch in medical college, CMS said – there was a fault in the power l

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज, सीएमएस बोले- बिजली लाइन में आ गया था फॉल्ट

Tue, 02 Sep 2025 06:44 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Sep 2025 06:44 PM IST
सार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को ओपीडी में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार किया। बिजली नहीं होने की वजह से मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने में भी काफी दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Jhansi: Treatment in the light of mobile torch in medical college, CMS said – there was a fault in the power l
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में उपचार करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली लाइन में फॉल्ट होने की वजह से सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को ओपीडी में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार किया। दोपहर करीब एक बजे ओपीडी में बिजली सप्लाई चालू हो गई, बाकी जगह हालात जस के तस रहे।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। सुबह आठ बजे ओपीडी के खुलने तक बाल रोग, सर्जरी, मेडिसिन, नेत्र रोग, ईएनटी, हड्डी रोग में मरीजों की लाइनें लग गई। जब तक ओपीडी शुरू होती तब तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ड्यूटी डॉक्टर ओपीडी में आए और मरीजों का परीक्षण करके उपचार शुरू कर दिया। करीब 10 बजे बाल रोग, ईएनटी, हड्डी रोग विभाग की ओपीडी की बिजली सप्लाई चालू हो गई, जो करीब 20 मिनट बाद फिर गुल हो गई। दोपहर करीब 12.20 बजे तक फिर इन ओपीडी की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। वहीं, सर्जरी, मेडिसिन, नेत्र रोग विभाग की बिजली आपूर्ति ओपीडी खत्म होने तक चालू नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर उपचार किया। वहीं, बिजली नहीं होने की वजह से मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने में भी काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहूर का कहना है कि बिजली लाइन में फाल्ट होने की वजह से ओपीडी की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट पता करने में समय लगा। दोपहर तक सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed