फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi to delhi fare 461 and kanpur fare 375

अब दिल्ली का किराया 461, कानपुर का 375 रुपये

Sat, 04 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
jhansi to delhi fare 461 and kanpur fare 375
रोडवेज बसों का किराया बढ़ा।
झांसी। राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। साधारण बसों में दस पैसे और जनरथ बसों में 15 पैसे अतिरिक्त किराया यात्री से लिया जाएगा। अब झांसी से कानपुर के लिए यात्रियों को 277 रुपये की जगह 301 रुपये और दिल्ली के लिए 443 की जगह 461 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं एसी जनरथ बस के यात्री को कानपुर के लिए 345 रुपये की जगह अब 375 रुपये किराया देना पडे़गा। नया किराया लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अन्य सभी जिलों की तरह झांसी के यात्रियों को सरकारी बस में सफर करना महंगा हो गया है। रोडवेज मुख्यालय ने साधारण बसों और जनरथ सहित, स्कैनिया, वाल्वो बस के यात्री किराये में भी बढ़ोत्तरी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। झांसी में 135 बसें नियमित संचालित हैं, इनमें आठ एसी जनरथ बसें भी हैं। वहीं, यात्रियों का कहना है कि रोडवेज पहले सुविधाएं बढ़ाए और ग्रामीण इलाकों में बस सेवा बेहतर बनाए।
विज्ञापन

जन सामान्य बढे़ हुए नए किराये की जानकारी बस स्टैंड पर तैनात रोडवेज के कर्मचारियों से ले सकते हैं। यात्रियों को कोई समस्या आए, तो वह बस में लिखे अधिकारियों और हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके राय क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
बाक्स
साधारण बस सेवा
---------------
रूट अब पहले
झांसी से कानपुर 301 277
झांसी से उरई 150 138
झांसी से लखनऊ 406 372
झांसी से एट 121 111
झांसी से कोंच 140 129
झांसी से प्रयागराज 538 493
झांसी से दिल्ली 461 443
झांसी से बनारस 677 619
जनरथ एसी बस सेवा
---------------------
झांसी से उरई 191 176
झांसी से कानपुर 375 345
झांसी से लखनऊ 506 464
झांसी से प्रयागराज 673 666
झांसी से बनारस 848 775
किराया बढ़ने से गरीब यात्रियों को आने जाने में परेशानी होगी। किराये बढ़ाने से पहले कोई उपाय करना चाहिए था।
रवि चौरसिया, यात्री निवासी गुरसराय
मैं अपनी माता जी का सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने झांसी आता हूं। निश्चित है कि बढे़ किराये से परेशानी होगी।
सतीश यादव, यात्री निवासी गरौठा
रोडवेज को पहले सुविधा बढ़ानी चाहिए थी। किराये क ो बढ़ाने से ग्रामीण यात्रियों पर आर्थिक समस्याएं सामने आएंगी।
कृष्ण मुरारी, यात्री निवासी कोंच
बहुत से रूटों पर बसें नहीं चलती हैं। सर्दी में भी कई बसें टाइम पर नहीं चल रही हैं। रोडवेज को पहले इस पर ध्यान देना चाहिए था।
मंजेश, यात्री निवासी लखनऊ
किराया बढ़ने से यात्रियों खासकर निम्न मध्यम वर्ग के यात्रियों को काफी परेशानी आएगी। प्रत्येक यात्री धनवान नहीं होता है।
कुलदीप राजपूत, यात्री निवासी उरई
जो बेरोजगार है और काम काज की तलाश में यात्रा करते हैं, उन्हें निश्चित ही फर्म पडे़गा। खासकर ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों को।
बहादुर सिंह, यात्री निवासी चिरगांव
किराया कम होना चाहिए। कई बुजुर्ग किसान ऐसे हैं, जो जिला मुख्यालय में अपने काम के लिए आते हैं। उन्हें परेशानी होगी।
गोविंद सिंह यात्री निवासी मोंठ
कानपुर से झांसी तक का किराया 40 रुपये अधिक लिया है। जरूरी है, कि बढे़ किराए की सूची बसों में चिपका देनी चाहिए।
अभिषेक यात्री, निवासी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed