फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi three and lalitpur one corona positive

झांसी में तीन व ललितपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
jhansi three and lalitpur one corona positive
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को झांसी में तीन और ललितपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जबकि, ललितपुर स्थित ससुराल आया व्यक्ति भी वायरस से संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

झांसी में तीन जून से एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया हो। यही नहीं कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज अब तो नए-नए क्षेत्र से सामने आने लगे हैं। आवास विकास स्थित संगम विहार कॉलोनी में 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया गया कि वह नोएडा से लौटकर आए हैं। तबीयत खराब होने पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। बुधवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं, खैलार के 53 वर्षीय व्यक्ति को बुखार आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वह दिल्ली से लौटा है। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा पुरानी नझाई निवासी 30 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। बुखार और कफ की शिकायत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्राम वर्माडांग टीकमगढ़ का निवासी व्यक्ति तालबेहट के ग्राम तेरई स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर उसकी जांच कराई गई, तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed