फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Shivpuri Road: These days there are big dangers in this road...

हाइवे पर गउ्ढे, सफर पूरा करने में लग रहा समय

Sat, 07 Aug 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Shivpuri Road: These days there are big dangers in this road...
झांसी। भारी बारिश की वजह से झांसी-शिवपुरी हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं। यह गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि जरा सी असावधानी होने पर हादसा तय है। अकेले गड्ढों से ही परेशानी नहीं है, बल्कि सड़क पर जीरा गिट्टी भी इतनी खतरनाक है कि यदि तेज रफ्तार में गाड़ी चल रही है और ब्रेक लगा दिया तो गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होना तय है। इन गड्ढों की ओर जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं जा रहा है। गड्ढों के कारण शिवपुरी पहुंचने में लोगों को डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुर्सी संभालते ही दावा किया था कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक सड़कों की हालत नहीं सुधरी। जो जैसी थीं, उनका वही हाल है। शहर की सड़कों की बात कौन करे, हाईवे की सड़कों पर भी गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। झांसी से शिवपुरी जाने वाले मार्ग पर पहूंज नदी के आगे जैसे ही हाईवे शुरू होता है, सड़क पर गड्ढों की भी शुरूआत हो जाती है। कुछ गड्ढे तो इतने बड़े हैं कि एक मीटर के दायरे में फैले हैं। करीब दस किलोमीटर रक्सा तक गड्ढों की यही स्थिति है।
विज्ञापन

गड्ढाें में बारिश का पानी भर जाने से दिन में गड्ढे दूर से नजर आ जाते हैं। लेकिन, रात में दिखाई नहीं देते। वाहन चालकों को गड्ढों का अहसास तभी होता है, जब वाहन अचानक गड्ढे के ऊपर से गुजरता है और झटका खाता है। इससे गाड़ियां खराब होती हैं। दिन में तो लोग जैसे-तैसे मदद का इंतजाम कर लेते हैं। लेकिन, रात में दूर- दूर तक कोई साधन नहीं मिलता है। हाईवे पर पुलिस पिकेट भी नहीं होता है। गड्ढाें की वजह से शिवपुरी से रोज आने- जाने वाले वाहन चालकों को डेढ़ घंटे अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं शिवपुरी से रोज सब्जी लेकर आता हूं। जब से पानी बरसा है, तब से रास्ते में गड्ढे होने के कारण सवाया समय लग रहा है। पहले ढाई से तीन घंटे में पहुंच जाता था। अब तीन से सवा तीन घंटे लग रहे हैं। - सिरनाम, मथुरापुरा
भाड़ा लेकर शिवपुरी से आना- जाना लगा रहता है। पहले जहां दो से सवा दो घंटे में झांसी पहुंच जाता था, अब गड्ढाें की वजह से आधा घंटा समय अधिक लग रहा है। इन पर ध्यान देने की जरूरत है। - अरविंद, शिवपुरी
सड़क पर गड्ढे हो जाने के कारण पूरे मार्ग पर जीरा गिट्टी फैली पड़ी है। इससे ब्रेक लगाने में गाड़ी स्लिप होने का खतरा रहता है। इस कारण गाड़ी को धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। सड़क बहुत खतरनाक हो गई है। - विजय गुप्ता, दिनारा
गड्ढे हो जाने के कारण ट्रक चालक धीमी गति से चल रहे हैं। अन्यथा काफी तेज रफ्तार से निकलते थे। लेकिन, सड़क पर जीरा गिट्टी पड़ी होने के कारण धूल उड़ रही है। जिससे बहुत दिक्कत होती है। - शिवम
अगर संभलकर नहीं चलते हैं तो एक्सीडेंट का खतरा रहता है। एक तो बरसात ऊपर से गड्ढे हो जाने के कारण गाड़ियों में टूट- फूट भी बहुत हो रही है। कभी कमानी टूट जाती है तो कभी एक्सल। - भगवानदास
हाइवे पर सभी गाड़ियां तेज रफ्तार से वलती हैं, लेकिन गड्ढे होने के कारण मजबूरी में हल्की रफ्तार से चलना पड़ता है, क्योंकि गड्ढे में कमानी टूटने का खतरा अधिक रहता है। - प्रतिपाल

शिवपुरी मार्ग और कानपुर मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। इन्हें दिखवा लिया है, मौसम साफ होने पर एक से दो दिन में गड्ढों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - राजीव पाठक, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed