फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Scholarship made the path easier, now preparing for engineering

Jhansi: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से आसान हुई राह अब कर रहे इंजीनियरिंग की तैयारी

Tue, 26 Aug 2025 01:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 26 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

हमीरपुर के राठ निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने वर्ष 2023 में झांसी स्थित केंद्र पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। उत्कर्ष का चयन होने पर 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिली थी।

विज्ञापन
Jhansi: Scholarship made the path easier, now preparing for engineering
उत्कर्ष द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाकर उत्कर्ष द्विवेदी की आगे की पढ़ाई की राह बहुत आसान हो गई। अब वह कोटा में रह कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति की बदौलत ही वह यहां तक का सफर आसानी से तय कर पाए हैं।
विज्ञापन



हमीरपुर के राठ निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने वर्ष 2023 में झांसी स्थित केंद्र पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। उत्कर्ष का चयन होने पर 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिली थी। वह सामान्य परिवार से हैं। उनके शिक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी निजी स्कूल में शिक्षक हैं। जबकि, मां प्रियंका द्विवेदी गृहणी हैं। उत्कर्ष ने बताया कि इस साल वह इंटरमीडिएट में हैं। साथ ही कोटा में रहकर आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि छात्रवृत्ति के पैसे से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस जमा की।
विज्ञापन


30 अगस्त तक भर सकते हैं फॉर्म

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के. पास 30 अगस्त तक का मौका है। इसके लिए फाउंडेशन की amarujalafoundation.org या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी chhatravritti-2025 गई ई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed