Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Storage facilities to be developed at Talpura Mandi at a cost of Rs 1.52 crore

Jhansi News: तालपुरा मंडी में 1.52 करोड़ से विकसित होंगी भंडारण सुविधाएं

Wed, 04 Nov 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Storage facilities to be developed at Talpura Mandi at a cost of Rs 1.52 crore
झांसी। तालपुरा मंडी में किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों के लिए नीलामी, अस्थायी भंडारण, प्रकाश और पेयजल सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। मंडी परिसर में मौजूदा संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए अस्थायी भंडारण और दुकानों की व्यवस्था विकसित होगी। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने इन कार्यों के लिए 1.52 करोड़ की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

स्वीकृत बजट में 1.42 करोड़ से निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि, 10.13 लाख रुपये से विद्युत एवं संबंधित सुविधाओं का सुधार होगा। परियोजना में कृषि उपज की नीलामी से लेकर मंडी में कार्यरत श्रमिकों की आवश्यकताओं तक विभिन्न व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। मंडी परिसर में उपलब्ध संरचनाओं में पार्टिशन लगाकर अस्थायी भंडारण और दुकानों के लिए स्थान तैयार किया जाएगा। इससे मौजूदा भवनों का अधिक प्रभावी उपयोग हो सकेगा और कृषि उपज की आवक के दौरान भंडारण, व्यापारिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

पल्लेदारों के लिए बने शेड का भी सुधार कराया जाएगा। मंडी में कृषि उपज की लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य कार्यों में लगे पल्लेदारों को इससे बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध हो सकेगा। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंडियों का विकास केवल नई संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और किसानों एवं व्यापारियों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को पूरा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। तालपुरा मंडी में इसी दृष्टिकोण से कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed