फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rituals and astrology studies will begin at BU

झांसी: बीयू में शुरू होगी कर्मकांड और ज्योतिष की पढ़ाई, शोध को लेकर दो पत्रिकाओं का होगा प्रकाशन

Fri, 14 Nov 2025 01:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Nov 2025 01:27 PM IST
सार

बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की सलाहकार बोर्ड की बैठक हुई। इसमें शोधपीठ के तहत कर्मकांड, ज्योतिष, बुद्धिज्म, जैनिज्म और बुंदेली कला व संस्कृति से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Rituals and astrology studies will begin at BU
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की सलाहकार बोर्ड की बृहस्पतिवार को कुलपति समिति कक्ष में बैठक हुई। इसमें शोधपीठ के तहत कर्मकांड, ज्योतिष, बुद्धिज्म, जैनिज्म और बुंदेली कला व संस्कृति से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में शोध को प्रोत्साहित करने के लिए दो पत्रिकाएं ‘उपस्थिति’ और ‘एकात्म प्रवाह’ प्रकाशित करने का भी फैसला लिया गया। इनके जरिये दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, चिंतन और दर्शन पर आधारित शोध कार्यों को व्यापक मंच दिया जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं और विश्वविद्यालय के जरिये इन पर शोध को प्रोत्साहित करना समय की जरूरत है। निदेशक प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा कि शोधपीठ आगामी सत्र में नई शोध योजनाओं व प्रकाशन के साथ कार्य को गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बैठक में पत्रिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय : एकात्म प्रवाह विशेषांक का भी विमोचन किया गया। इस दौरान कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. आलोक वर्मा, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. देवेश निगम, दिनेश कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed