फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Report sought regarding a woman in labor being denied treatment at the CHC

Jhansi: सीएचसी में प्रसूता को इलाज न मिलने की रिपोर्ट तलब, मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान

Fri, 10 Jul 2026 12:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 10 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व अधिकारियों से शिकायत की थी कि बंगरा सीएचसी पर उनकी पत्नी को उपचार नहीं मिला वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बगैर इलाज किए लौटा दिया था।

विज्ञापन
Jhansi: Report sought regarding a woman in labor being denied treatment at the CHC
सीएमओ, कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसूता को बगैर इलाज उपलब्ध कराए बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो बार लौटाने के मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट तलब की है। लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा होने पर बंगरा निवासी अश्वनी अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर 29 जून की रात 12:30 बजे सीएचसी बंगरा पहुंचे थे। लेकिन, वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बगैर इलाज किए लौटा दिया था। पीड़ा बढ़ने पर अश्वनी उसी रात तकरीबन 2:30 बजे एक बार फिर पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन इस बार भी उन्हें इलाज नहीं मिल पाया था। मजबूरी में उन्हें पत्नी को निजी वाहन से झांसी आना पड़ा था। यहां एक निजी अस्पताल में प्रसव हुआ था। यह शिकायत अश्वनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व अधिकारियों से की थी। इस मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। विभागीय लोगों के अनुसार लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


सीएमओ ने मांगी जांच रिपोर्ट
सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच कर रिपोर्ट भेजी जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. केके राजपूत, अधीक्षक-बंगरा सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed