{"_id":"6ac40a2c01e17de71b0408c7","slug":"railway-employees-get-an-opportunity-for-promotion-through-departmental-exams-ahead-of-diwali-jhansi-news-c-11-jhs1019-891774-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दिवाली से पहले रेलकर्मियों को मिला विभागीय परीक्षा से प्रमोशन पाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दिवाली से पहले रेलकर्मियों को मिला विभागीय परीक्षा से प्रमोशन पाने का मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडल रेलवे में विभागीय परीक्षा के जरिए पदोन्नति पाने के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिला है। उत्तर मध्य रेलवे ने तीनों मंडल में विभागीय परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है।
दो साल पहले 2024 में स्थगित हुई विभागीय परीक्षा को एक साल बाद निरस्त कर दिया गया था। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ(एनसीआरईएस) ने कर्मचारियों की परेशानी हो देखते हुए यह मामला पीएनएम बैठक में उठाया था। एनसीआरईएस के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेलवे में आंतरिक विभाग परीक्षा (जीडीसीई) के जरिये कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर दिया जाता है। साथ ही इससे विभाग में रिक्त चल रहे पदों को भरने में सहायता मिलती है। पूर्व में आंतरिक विभागीय परीक्षा को लेकर विज्ञप्ति को रेलवे बोर्ड ने 26 मई 2025 को निरस्त कर दिया था।
केंद्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम ने बताया कि 3 अगस्त, 2023 को जारी विज्ञप्ति 17 मई 2024 को स्थगित हुई थी। इन आदेशों के बाद एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह ने जीडीसीई परीक्षा पुनः कराने के लिए अफसरों के समक्ष आपत्ति जताई थी। उन्होंने रेलवे बोर्ड और जीएम प्रयागराज से मुलाकात की। जीएम के समक्ष मुख्यालय स्तर पर होने वाली पीएनएम बैठक में मांग रखी गई।
विज्ञापन
महामंत्री आरपी सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे के जीएम को बताया कि नार्थ सेंट्रल रेलवे में संरक्षा श्रेणी में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। इन रिक्तियों के कारण कर्मचारी अत्यधिक दबाव में कार्य कर रहे हैं, जो संरक्षा के लिए उचित नहीं है। जीडीसीई परीक्षा ही मंडलीय रेलवे के लिए कम समय में रिक्तियों को भरने का एक प्रभावी तरीका है। मुख्यालय ने एनसीआरईएस की मांग पर एनसीआर के तीनों मंडल झांसी, आगरा और प्रयागराज में जीडीसीई परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। मंडल सचिव ने एनसीआरईएस की मांग पूरी होने पर इसे रेलकर्मियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया।