फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A road worth 22 crore in Garautha was dug up again within just a year.

Jhansi News: गरौठा में 22 करोड़ की सड़क को एक साल में ही फिर खोद डाला

Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A road worth 22 crore in Garautha was dug up again within just a year.
झांसी। सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा अब 22 करोड़ रुपये से बनी सड़क को भुगतना पड़ रहा है। गरौठा में करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क को जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत पेयजल लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खोदा जा रहा है। नई सड़क के किनारे जेसीबी चलने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि सड़क खोदने के लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई, जबकि जल निगम का दावा है कि काम शुरू करने से पहले पीडब्ल्यूडी को सूचना दी गई थी। पेयजल लाइन बिछाने का काम दिल्ली की बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता मौके पर पहुंचे तो सड़क के किनारे जेसीबी से खुदाई चल रही थी। करीब एक साल पहले तैयार हुई सड़क के किनारे इस तरह खुदाई किए जाने से उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


अनुमति पर आमने-सामने विभाग
सड़क खोदने के लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। बिना अनुमति सड़क की खुदाई से सड़क को नुकसान हो रहा है। - रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सरकारी कार्य में पीडब्ल्यूडी की ओर से बेवजह आपत्ति की जा रही है। पाइप लाइन बिछाने से पहले विभाग को सूचना दी गई थी। उनके अनुसार नियमानुसार खुदाई वाले हिस्से की मरम्मत भी कराई जाएगी और एनओसी लेने के बाद ही काम कराया जा रहा है। - एमएल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed