{"_id":"60ad57938ebc3e6e7e646ff2","slug":"jhansi-me-av-roj-5600-loge-ko-lagegi-corona-veksin-reporters-news-jhs1956529143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में अब रोज 5600 को लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में अब रोज 5600 को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

झांसी। शासन ने झांसी वासियों को राहत देते हुए कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिदिन के लक्ष्य में बढ़ोतरी कर दी है। अब रोजाना 5600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पांच नए केंद्र भी बनाए गए हैं।
24 मई से 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के टीकाकरण का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। शुरूआत में 24 से 29 मई तक हर दिन 3600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जनपद को 17500 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भी भेजी जा चुकी है। 25 मई तक लगभग 36784 युवाओं को टीके की पहली डोज लग चुकी है। मगर अब लोगों को राहत देते हुए शासन ने प्रतिदिन दो हजार वैक्सीन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। बताया गया कि झांसी में इस सप्ताह रोज 5600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। बुकिंग के लिए स्लॉट भी खुला हुआ है। नया लक्ष्य में आयुर्वेदिक कॉलेज, पीएचसी अंबावाय, रक्सा, भोजला के अलावा मिलेट्री हॉस्पिटल को शामिल टीकाकरण के लिए शामिल कर लिया गया है। अब आयुर्वेदिक कॉलेज में दो केंद्रों पर 200-200, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबावाय, पीएचसी रक्सा और पीएचसी भोजला में 160-160 और मिलेट्री हॉस्पिटल में 120 वैक्सीन रोज लगाई जाएगी। इसके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक 160 की जगह रोज 400 वैक्सीन लगेगी। जबकि, सीएचसी बबीना, बड़ागांव, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, मोंठ, महिला अस्पताल, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव गेट बाहर, यूपीएचसी चांद दरवाजा, नगरा, तालपुरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, इमलीपुरा, यूपीएचसी मऊरानीपुर, रेलवे अस्पताल, पुलिस अस्पताल के दो केंद्रों पर 200-200 वैक्सीन रोज लगाई जाएंगी।