फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ke lal ne kiya gorvanvit

झांसी के लाल ने किया गौरवान्वित

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
झांसी के लाल विंग कमांडर परमवीर सिंह ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। साहसिक गतिविधियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

करगुंवा स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी / मेजर (रिटायर्ड) जेपी सिंह के पुत्र परमवीर सिंह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एक्वा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त किया है। साल 2012 में उन्होंने दौ चैनल रेवास से गेटवे ऑफ इंडिया तथा धरमतार से गेटवे ऑफ इंडिया पार किया था। वह दो बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं। इसके अलावा राफ्टिंग टीम का नेतृत्व करते हुए गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा नदी की तीन हजार किलोमीटर की दूरी 16 दिनों के रिकार्ड समय में प्राप्त की थी। इस अभियान में चार रिकार्ड भी स्थापित हुए थे। इतना ही नहीं, गोवा से मुंबई तक तैरने के लिए छह सदस्यीय रिले टीम का नेतृत्व करते हुए 119.59 घंटे में तैरना पूरा कर पिछले विश्व रिकार्ड को तोड़ा था। उन्होंने यह साहसिक कार्य ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को समर्पित किया था। उन्हें जल साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रदान किया है। बतौर पुरस्कार उन्हें एक प्रतिमा, प्रमाण पत्र, समारोह की पोशाक व पांच लाख रुपये नकद प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed