फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband threw wife's body after killing, accused arrested

झांसी: पति ने हत्या कर फेंकी थी पत्नी की लाश, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Sep 2022 02:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Sep 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Husband threw wife's body after killing, accused arrested
अपराध - फोटो : पीटीआई

टोडीफतेहपुर थाना इलाके के ग्राम रेवन में 5 सितंबर को एक महिला की लाश मिली थी। भाई नन्हे ने उसकी शिनाख्त की थी। भाई ने बताया उसकी बहन इंदिरा देवी विधवा थी। दो साल पहले उसकी दूसरी शादी मऊरानीपुर के ग्राम स्यावरी निवासी राजू उर्फ राजकिशोर से हुई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पति राजू उर्फ राज किशोर ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। गला दबाकर हत्या करने के बाद वह शव को बोरे में भरकर ग्राम रेवन में लखेरी नदी में फेंक आया था। 

विज्ञापन


पूछताछ में पति ने बताया कि महिला के नाम कुछ जमीन थी। वह जमीन बेचकर कारोबार करने की योजना बना रहा था, लेकिन महिला जमीन बेचने के लिए राजी नहीं थी। इसे लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी विवाद में उसने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed