{"_id":"6a49d73580865b7b620fcb41","slug":"jhansi-elderly-man-swindled-out-of-6-81-lakh-through-a-parcel-scam-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विदेश से पार्सल भेजने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे 6.81 लाख, कस्टम शुल्क चुकाने के नाम पर वसूली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विदेश से पार्सल भेजने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे 6.81 लाख, कस्टम शुल्क चुकाने के नाम पर वसूली रकम
Sun, 05 Jul 2026 09:32 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:32 AM IST
सार
पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश से मोबाइल एवं पार्सल भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने थाना सीपरी बाजार के ग्वालटोली निवासी बुजुर्ग मोहन सिंह से 6.81 लाख रुपये ठग लिए। उनकी शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालटोली निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और संदेश आए। वह व्यक्ति उससे फेसबुक से जुड़ा था। उसने फोन पर कहा मोबाइल समेत पार्सल भेजा है। कुछ दिन बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनके नाम से आया पार्सल कस्टम में आया है। इसे छुड़ाने के लिए कुछ पैसा जमा करना होगा। पार्सल एवं मोबाइल की कीमत के आधार पर 6.81 लाख जमा कराने को कहा। जालसाज की बातों में आकर 9 मार्च से 5 अप्रैल 2025 के बीच पंजाब नेशनल बैंक के दो खातों से यूपीआई के जरिए कुल 6.81 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कई दिन तक पार्सल न आने पर उन्होंने पता लगाने के लिए फोन किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
साइबर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।