{"_id":"6a291d4f45cab369db0f0bcc","slug":"jhansi-dream-of-a-home-under-the-pradhan-mantri-awas-yojana-in-karari-to-be-realized-after-seven-years-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रधानमंत्री आवास योजना करारी में सात साल बाद पूरा होगा घर का सपना, आज होगा बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रधानमंत्री आवास योजना करारी में सात साल बाद पूरा होगा घर का सपना, आज होगा बैनामा
Wed, 10 Jun 2026 01:46 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:46 PM IST
सार
जेडीए में तीन दिन तक चले कार्यशाला के दौरान 450 आवंटियों ने ऋण की प्रक्रिया को समझा। 50 आवंटियों ने ऋण के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना।
- फोटो : istock
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना करारी-1 में सात साल बाद पूरा पैसा जमा करने वाले आवंटियों को झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से बैनामा किया जाएगा। इसके लिए जेडीए में तीन दिन तक चले कार्यशाला के दौरान 450 आवंटियों ने ऋण की प्रक्रिया को समझा। 50 आवंटियों ने ऋण के लिए आवेदन भी कर दिया है।
वर्ष 2019 में झांसी विकास प्राधिकरण ने करारी में 756 पीएम आवास का आवंटन किया था। इसके बाद आवासों का निर्माण शुरू हुआ। कोरोना काल शुरू हो जाने के कुछ महीने निर्माण कार्य प्रभावित रहा। हालांकि, अब ये आवास बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। महज 24 आवंटियों ने ही पूरा पैसा जमा किया था। जेडीए में बकाया राशि जमा करने के लिए आवंटियों के लिए शनिवार से कार्यशाला हुई। इसके बाद छह और आवंटियों ने ऋण लेकर आवास का पूरा पैसा जमा कर दिया। ऋण के लिए आवेदन करने वाले 50 आवंटियों में से जिनका पैसा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से पहले जमा हो जाएगा। उनकी भी रजिस्ट्री बुधवार को झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से कर दी जाएगी।
नगर नियोजक विजय सिंह ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी शाखा से ऋण देने के लिए आवंटियों को जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया। शिविर के जरिये ऋण लेकर बकाया जमा करने के लिए कई लोग इच्छुक नजर आए हैं।
विज्ञापन
जुलाई में सौंप दी जाएगी चाबी
पीएम आवास की रजिस्ट्री कराने वाले आवंटियों को चाबी जुलाई में सौंपी जाएगी। यहां पर सड़कों से लेकर विद्युतीकरण का काम हो चुका है। कुछ छुटपुट काम रह गया है, जो कि तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा।