{"_id":"6a97bcb615dfa38aae0e7070","slug":"jhansi-diamond-bangles-worth-8-61-lakh-stolen-they-had-been-brought-to-jhansi-for-an-exhibition-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कानपुर भेजा गया 8.61 लाख का डायमंड बैंगल्स चोरी, प्रदर्शनी के लिए लाया गया था झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कानपुर भेजा गया 8.61 लाख का डायमंड बैंगल्स चोरी, प्रदर्शनी के लिए लाया गया था झांसी
Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
सार
यह बैंगल्स सेट पिछले महीने प्रदर्शनी के लिए झांसी लाए गए थे। इस मामले में कंपनी के वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डायमंड बैंगल्स सेट चोरी मामला।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर भेजे गए टाइटन के 65 आभूषणों में एक डायमंड बैंगल्स का सेट चोरी हो गया। यह बैंगल्स सेट पिछले महीने प्रदर्शनी के लिए झांसी लाए गए थे। यहां से वापस भेजने में एक सेट कम निकला। बाजार में इसकी कीमत 8.61 लाख रुपये बताई गई। कंपनी के वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वरिष्ठ कैशियर सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 से 14 दिसंबर 2025 तक सिविल लाइंस स्थित टाइटन स्टोर में हाई वैल्यू स्टडेड ज्वैलरी प्रदर्शनी आयोजित हुई थी। प्रदर्शनी के बाद शेष स्टॉक से 65 आभूषण कानपुर स्टोर के लिए भेजे गए। 17 दिसंबर को झांसी स्थित स्टोर से स्टॉक कानपुर भेजा गया। वहां भौतिक सत्यापन कराने पर 64 आभूषण ही मिले। एक कीमती 36.234 ग्राम वजन का डायमंड बैंगल्स सेट गायब गायब मिला। कंपनी के मूल्यांकन में जीएसटी समेत इसकी कीमत 8,61,005 रुपये बताई गई। जांच पड़ताल के बाद भी आभूषण का पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति के आभूषण चोरी करने की आशंका में नवाबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि क्षेत्राधिकार को देखते हुए मामले को कानपुर के गोविंद नगर थाने को स्थानांतरित किया गया है।