फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case filed against constable who danced by waving pistol in police station, 10 policemen including one inspector suspended

झांसी: थाने में पिस्टल लहराकर डांस करने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 02:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Jun 2022 02:43 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। इस मामले में एक दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Case filed against constable who danced by waving pistol in police station, 10 policemen including one inspector suspended
थाना परिसर में डीजे पर डांस करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सदर बाजार थाने में तैनात पैरोकार रविशंकर दुबे का पिछले दिनों सेवानिवृत्ति समारोह था। रविशंकर थाना परिसर में ही रहते थे। ऐसे में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन थाना परिसर में ही किया गया था, जिसमें उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इसी दरमियान थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


इस बीच सिपाही कुलदीप सिंह ने पिस्टल निकालकर डांस करते हुए लहराना शुरू कर दी। इसका वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। इस मामले में एक दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed