फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- bikers snatch the chain

बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से उड़ाई चेन

Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
jhansi- bikers snatch the chain
झांसी। बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से जंजीर उड़ाकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने सीपरी बाजार थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के ईसाई टोला खाती बाबा निवासी मुकेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह जरूरी काम निपटाकर अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग ग्वालियर मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के करीब पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक बिल्कुल करीब पहुंचे और उनकी बाइक रुकवा ली। पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उनकी पत्नी के गले से जंजीर छीन ली। उसकी जंजीर एवं पर्स में रखे रुपये छीन लिए। उसके बाद बाइक से भाग गए। उन लोगों ने शोर मचाया लेकिन, बदमाश थोड़ी देर में ओझल हो गए। यहां से वह सीपरी बाजार थाने पहुंचे। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed