फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man hanged himself to death, locked himself in his room after dropping his child to school.

Jhansi: युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, बच्चे को स्कूल छोड़कर आया कमरा में हुआ बंद

Fri, 26 Sep 2025 09:24 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 09:24 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि अवधेश ऑटो चालक था। शुक्रवार सुबह अवधेश पांच साल के बेटे को स्कूल छोड़कर घर आया। इसके बाद वह सीधे कमरे के अंदर चला गया।

विज्ञापन
Jhansi: A young man hanged himself to death, locked himself in his room after dropping his child to school.
फांसी

विस्तार

आईटीआई मोहल्ले में रहने वाले युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला। युवक सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


दतिया के जिगना क्षेत्र का रहने वाला अवधेश यादव (34) सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि अवधेश ऑटो चालक था। शुक्रवार सुबह अवधेश पांच साल के बेटे को स्कूल छोड़कर घर आया। इसके बाद वह सीधे कमरे के अंदर चला गया। उस समय पत्नी वर्षा बर्तन धो रही थी। थोड़ी देर बाद वर्षा कमरे में पहुंची तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन न खुलने पर वर्षा आसपास के लोगों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अवधेश का शव पंखे के सहारे झूल रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed