Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A car with a BJP flag hit a security guard... they left him and ran away, no one came to pick him up

Jhansi: भाजपा का झंडा लगी कार ने सुरक्षा गार्ड को मारी टक्कर...छोड़कर भागे, देर शाम तक लेने नहीं आया कोई

Thu, 09 Oct 2025 08:48 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Oct 2025 08:48 PM IST
सार

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कार भाजपा नेता की है उस पर उपाध्यक्ष का स्टीकर व भाजपा का झंडा लगा है। युवक कार छोड़कर भाग गए हैं और देर शाम तक कार कैंपस में खड़ी थी।

विज्ञापन
Jhansi: A car with a BJP flag hit a security guard... they left him and ran away, no one came to pick him up
बीजेपी का झंडा लगी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विवि के मुख्य गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मी को भाजपा का झंडा और उपाध्यक्ष पद का स्टीकर लगी कार ने टक्कर मार दी। जब गार्डों ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार युवकों ने अभद्रता व गाली-गलौज कर दी। जब तक सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तब तक युवक कैंपस में कार छोड़कर भाग गए। देर शाम तक कार कैंपस में ही खड़ी थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि चीफ प्रॉक्टर के आदेश के चलते विवि के मुख्य गेट दोपहिया अथवा चौपहिया वाहन लेकर आने वालों की जांच होती है। दोपहर करीब पौन दो बजे एक कार में सवार चार-पांच युवक तेज रफ्तार में गेट से घुसने लगे। जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने चेक करने के लिए रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने स्टेयरिंग तेजी से घुमा दी, जिससे गार्ड के हाथ में तेज चोट लगी। चोट लगने से गार्ड निढाल होकर बैठ गया और साथी सुरक्षा कर्मियों के विरोध करने पर कार सवारों ने गाली-गलौज व अभद्रता कर दी। इसकी सूचना पर जब तक सुपरवाइजर और अन्य गार्ड मौके पर पहुंचे तब तक युवक कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी भी मौके पर पहुंचे और कार को निकलने नहीं देने के आदेश दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि देर शाम तक कैंपस से कार लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कार भाजपा नेता की है उस पर उपाध्यक्ष का स्टीकर व भाजपा का झंडा लगा है। युवक कार छोड़कर भाग गए हैं और देर शाम तक कार कैंपस में खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed