फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from a woman passenger in a bus

Jhansi News: बस से महिला यात्री के पांच लाख के आभूषण चोरी

Fri, 30 May 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from a woman passenger in a bus
मोंठ। बृहस्पतिवार की शाम कस्बे में रोडवेज बस में सफर कर रही महिला यात्री के बैग से अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए। बस के मोंठ-समथर मोड़ पर खराब होने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना पूंछ के ग्राम खकल निवासी स्वाति राजपूत ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि वह अपने मायके बरल से ससुराल खकल जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थीं। मोंठ के पास समथर मोड़ पर पहुंचने पर तकनीकी खराबी के कारण बस रुक गई। सभी सवारियां नीचे उतरकर बस के बाहर खड़ी हो गईं। महिला ने बताया कि वह भी नीचे उतर गई। कुछ देर बाद जब वह वापस बस में चढ़ी तो उसे बैग का ताला टूटा मिला। बैग में रखे लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात गायब थे। बस कंडक्टर ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। महिला ने बताया कि कंडक्टर उसे नीचे उतारकर बस आगे बढ़ा ले गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed