फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDCA provide plateform to cricketers

शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देगा जेडीसीए

Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
JDCA provide plateform to cricketers
क्रिकेट - फोटो : ???????
झांसी। झांसी के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए झांसी ड्रिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) पहल करेगा। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई संघ की अहम बैठक में तमाम निर्णय लिए गए। साथ ही पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी अरविंद कपूर को क्रिकेट संघ का सचिव चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन या आफलाइन पंजीकरण हुआ है, उनको ही संघ के आगामी ट्रायल और मैचों में भाग लेने का मौका मिलेगा। मदन मोहन मिश्रा और अरविंद कपूर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अंडर-16, अंडर-19 और रणजी ट्राफी के मैच झांसी में कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा। ताकि झांसी मंडल के खिलाड़ियों को मौका मिल सके। रमेश गुजराल, गोेविंद शर्मा, वेदांत मिश्रा और मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि झांसी में स्कूली क्रिकेट को पुनर्जीवित कर स्कूलों की टीम को लीग और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

डॉ. वृंदावनलाल वर्मा लीग कम नॉक आउट प्रतियोगिता में 40 ओवर के मैच होंगे। ताकि अंडर-14, 16, 19 वर्ग के खिलाड़ियों को ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले। साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। इस मौके पर 2020-21 से 2022-23 तक के लिए वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर प्रदीप भटनागर, विवेक खत्री, बकुल वर्मा, उमाशंकर अग्रवाल, अजय मिश्रा, निखिल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed