{"_id":"65bffe94e71d1d69770d3ec3","slug":"jal-sansthan-will-collect-water-bill-from-commercial-buildings-also-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103465-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जलसंस्थान व्यावसायिक भवनों से भी वसूलेगा पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जलसंस्थान व्यावसायिक भवनों से भी वसूलेगा पानी का बिल
Mon, 05 Feb 2024 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में जलसंस्थान ने व्यावसायिक भवनों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन और पानी के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उनसे बिल वसूली की कार्रवाई होगी। महानगर में पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कई साल से बकाया जमा नहीं किया है। वहीं उनके कनेक्शन तो घरेलू हैं लेकिन उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा है। ऐसे में यह कनेक्शन व्यावसायिक किए जाएंगे। साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर कनेक्शन की जांच करेंगीं। साथ ही जिन घरों में कनेक्शन नहीं हैं उनके कनेक्शन किए जाएंगे।
महानगर में जलसंस्थान के 57 हजार कनेक्शनधारक हैं, इनसे बिल वसूली की जाती है। साथ ही लगभग 43 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं। इनसे जलकर लिया जाता है। अब विभाग ने राजस्व वसूली का काम तेज कर दिया है। टीमें घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच करेंगी। साथ ही जिनका बकाया जमा नहीं होगा, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, जो घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।