{"_id":"2b67f3b7d0124d06d4a24a7f318d25e9","slug":"itarsi-fire-serving-jhansi-rail-division-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटारसी में आग लगी, भुगत रहा झांसी रेल मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटारसी में आग लगी, भुगत रहा झांसी रेल मंडल
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटारसी रूट रिले सिस्टम में लगी आग का असर झांसी रेल मंडल की आय पर भी पड़ा है। जून माह में जहां रेल मंडल को सबसे अधिक सामान्य व आरक्षण टिकटों से राजस्व हासिल होता था, इस बार 12.5 फीसदी आय में कमी आई है। इससे रेल अधिकारी चिंतित हैं।
इटारसी में सत्रह जून को रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम में लगी आग से धराशायी हुआ रेल संचालन पंद्रह दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट सका है। रेलवे सूत्रों की मानें तो बीस जुलाई से पहले स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। इस तकनीकी संकट से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। यह सिलसिला अभी भी बना हुआ है। रेलवे को अभी तक एक हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान में झांसी रेल मंडल भी शामिल है। झांसी रेल मंडल 16 जून तक पिछले साल की तुलना में सामान्य व आरक्षण टिकटों की आय में 7.47 प्रतिशत आगे चल रहा था। 16 जून 2014 की आय 1,26,88,844 व 16 जून 2015 की आय 1,36,99,930 रुपये थी। जबकि 30 जून 2015 को आय घटकर 1,17,25,075 पर आ गई, जबकि 30 जून 2014 को आय 1,33,95,320 रुपये थी।
अगर यात्रियों की संख्या पर नजर डालें तो पिछले साल जून माह में 34,66,173 यात्रियों ने सामान्य टिकट पर यात्रा की। इस माह यह संख्या बढ़कर 34,72,259 हो गई। इस तरह सामान्य टिकटों पर 0.18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, आरक्षित टिकटों पर पिछले साल जून माह में 2,93,259 यात्रियों ने यात्रा की। इस माह यह संख्या गिरकर 2,41,389 हो गई। आरक्षित यात्रियों में 17.69 यात्रियों की कमी आई। इस हिसाब से आरक्षित टिकट पर 51,870 यात्रियों ने कम यात्रा की।
विज्ञापन
रेलवे के वाणिज्य अधिकारियों की मानें तो जून माह में ट्रेनों में सबसे अधिक ट्रैफिक चलता है। राजस्व में आई यह कमी साल भर के आंकड़ों को बिगाड़े रहेगी।
तीन सौ ट्रेनें रद व अस्सी गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से गुजारीं
रेलवे सूत्रों की मानें तो सत्रह जून से अभी तक इटारसी से होकर आने वाली अप और डाउन की तीन सौ ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है। इसी तरह 24 जून तक अस्सी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारकर गंतव्य तक पहुंचाया गया है।