फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   investigation

कारोबारियों के डेढ़ अरब रुपये फंसने की प्रशासन ने शुरू की जांच

Sun, 06 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
investigation
investigation
झांसी। एमसीएक्स में लगाए गए डेढ़ अरब रुपये एक बड़े सराफा कारोबारी के पास फंसने की प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच समिति ने लोगों को मौका दिया है कि वे इस प्रकरण में नौ सितंबर तक अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही कई लोगों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की ओर रुख कर लिया था। उन्होंने ऑनलाइन सोने - चांदी की खरीद फरोख्त शुरू कर दी थी। महानगर के एक बड़े सराफा कारोबारी द्वारा संचालित ट्रेडिंग कंपनी में सैकड़ों व्यापारियों ने लगभग डेढ़ अरब रुपये की रकम लगाई थी। रकम व्यापारी ने कंपनी के पास आगे न बढ़ाकर खुद ही रख ली। इससे व्यापारियों का पैसा फंसकर रह गया है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी अपनी रकम निकालने की जुगत में जुटे हुए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसमें पुलिस अधीक्षक शहर और नगर मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया है। कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वे जांच समिति के समक्ष 9 सितंबर तक सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच बयान दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

रकम का हिसाब देने से कतरा रहे लोग
झांसी। इस मामले में जिनकी रकम फंसी है, वे भी आसानी से आगे नहीं आ रहे हैं। उन्हें डर है कि सामने आने पर उन्हें एमसीएक्स में लगाई गई रकम का हिसाब देना पड़ सकता है। जबकि, बाजार के सूत्रों के अनुसार ज्यादातर लोगों के अपना काला धन इस कारोबार में लगाया। इन परिस्थितियों में वे पुलिस की मदद भी नहीं लेे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed