फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Injured MLC and pregnant councillor arrived from hospital to cast vote

Jhansi News: चोटिल एमएलसी और अस्पताल से गर्भवती पार्षद पहुंचीं वोट डालने

Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Injured MLC and pregnant councillor arrived from hospital to cast vote

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चार साल बाद हुए नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में चोट के बावजूद एमएलसी रामतीर्थ सिंघल वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा दो गर्भवती पार्षदों ने भी वोट डाला। एक पार्षद तो सीधे अस्पताल से मतदान करने पहुंचीं।



इससे पहले नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव 21 मार्च 2021 को हुआ था। उसके बाद से लगातार निर्विरोध निर्वाचन होता रहा। नए बोर्ड के गठन के बाद शुरुआती दो चुनाव भी निर्विरोध हुए। शुरुआत में चुनाव निर्विरोध कराने की कोशिशें हुईं। मगर जब सात प्रत्याशी उतरने पर जब वोटिंग की स्थिति बनी तो एमएलसी रामतीर्थ सिंघल को घर से बुलाया गया। कुछ दिन पहले घर पर पैर फिसलने की वजह से उनके दाएं पैर में चोट और बाएं हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। वहीं, पार्षद निधि वर्मा और राखी परिहार गर्भवती हैं। उन्हें भी वोट डालने के लिए नगर निगम आना पड़ा। निधि तो चिकित्सक को दिखाने के लिए अस्पताल गई हुई थीं। पार्टी नेता का फोन पहुंचने पर निधि के पति नीरज वर्मा सीधे अस्पताल से लेकर उन्हें नगर निगम पहुंचे और वोट डलवाया। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद संजीव गुप्ता की सास का रविवार को निधन हो गया था। वो भी वोट डालने आए।
विज्ञापन


विकास सातवीं बार कार्यकारिणी में, दावेदार बने प्रस्ताव



पार्षद विकास खत्री सातवीं बार कार्यकारिणी में पहुंचे हैं। बीते एक जून को दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर वह कार्यकारिणी से बाहर हो गए थे। वहीं, विपक्ष की ओर से कांग्रेस पार्षद कन्हैया कपूर भी ताल ठोक रहे थे। मगर चुनाव से ऐन पहले उन्होंने नामांकन करने से मना कर दिया। तब जाकर विपक्ष ने उमेश जोशी का नामांकन कराया। दावेदारों में शामिल कन्हैया उमेश के प्रस्तावक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हर मंडल को दिया कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व



भाजपा ने इस बार तय किया था कि हर मंडल से कोई न कोई पार्षद कार्यकारिणी में जरूर शामिल रहे। अब तक प्रेमनगर मंडल का कोई भी पार्षद कार्यकारिणी में नहीं था। ऐसे में इस बार प्रेमनगर मंडल से भरत सेन और रश्मि अहिरवार कार्यकारिणी में पहुंचे हैं। वहीं, सिविल लाइन मंडल से लखन कुशवाहा, सीपरी मंडल से नरेंद्र किशोर, बाल स्वरूप साहू भी कार्यकारिणी में पहुंच गए हैं। दिनेश प्रताप सिंह और आशीष तिवारी के पहले से ही सदस्य होने से सीपरी मंडल के सर्वाधिक चार सदस्य कार्यकारिणी में हो गए हैं। इसके अलावा सिविल लाइन मंडल से प्रवीण लखेरा, शिवाजी नगर मंडल से मोनिका नगरिया और शहर मंडल से मुकेश सोनी पहले से कार्यकारिणी में हैं।


अब भितरघाती की तलाश, होगी कार्रवाई



प्रत्याशी भरत सेन के पक्ष में मतदान के लिए भाजपा ने नौ सदस्यों की सूची तैयार की थी। मगर एक पार्षद ने भितरघात कर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि उस पार्षद का पता लगाया जा रहा है। नाम पता चलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव की झलकियां



- सुबह 11:30 बजे भाजपा ने पांच के टिकट घोषित किए।

- 11:40 बजे सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करना शुरू किया।



- दोपहर 12:30 बजे रितिका तिवारी ने नामांकन वापस लिया।

- दोपहर 12:30 बजे रामजी यादव ने नामांकन वापस लिया।



- सबसे पहला वोट पार्षद प्रियंका साहू ने डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed