{"_id":"5d6983cd8ebc3e93ae3f1b52","slug":"injection-pierced-patient-became-critical-die-jhansi-news-jhs1469569200","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, मौत
झांसी। बृहस्पतिवार को चिकित्सक के इंजेक्शन लगाते ही थाना कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर निवासी एक युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोेषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक पर कार्रर्वाई की मांग की।
बड़ागांव गेट बाहर गोपाल की बगिया निवासी पंचम कुशवाहा का पुत्र राहुल कुशवाहा हलर्वाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक राहुल बृहस्पतिवार दोपहर बदन में दर्द होने के चलते कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंचा। क्लीनिक के चिकित्सक ने उसे इंजेेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर चिकित्सक घबरा गए। आनन - फानन में उपचार के लिए युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खबर पाते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली।
परिजन चिकित्सक पर कार्रर्वाई की मांग पर अड़ गए, जहां पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्र्टम हाउस पर परिजन व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। परिजनों ने तहरीर देकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।