फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Information about gas leak in Jhelum Express created panic

Jhansi News: झेलम एक्सप्रेस में गैस रिसाव की सूचना से मचा हड़कंप

Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Information about gas leak in Jhelum Express created panic
कंट्रोल रूम पर मिली थी सूचना, जांच के बाद फर्जी पाई गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में एलपीजी गैस के रिसाव की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गाड़ी के झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर चेक किया गया। रिसाव न पाए जाने पर गाड़ी को आगे बढ़ाया गया।


रेलवे के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि पुणे से जम्मूतवी जा रही गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में एलपीजी गैस का रिसाव हो रहा है। इसकी दुर्गंध आसपास के कोचों में भी आ रही है। इसकी सूचना पर गाड़ी के झांसी के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्टेशन मास्टर, कैटरिंग इंस्पेक्टर अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। तकरीबन दस मिनट तक गाड़ी के पेंट्रीकार को बारीकी से चेक किया गया, लेकिन गैस का रिसाव नहीं पाया गया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली और गाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed