फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased rounds of many special trains including Jhansi-Pune

यात्रीगण ध्यान दें: झांसी-पुणे समेत कई स्पेशल गाड़ियों के बढ़ाए गए फेरे, भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला

Fri, 29 Jul 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:00 AM IST
सार

रेल प्रशासन के इस फैसले से मुंबई और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत हो सकेगी।
 

विज्ञापन
Increased rounds of many special trains including Jhansi-Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी-पुणे एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल गाड़ियों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन के इस फैसले से मुंबई और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत हो सकेगी।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक झांसी-पुणे एक्सप्रेस (01922) को 28 सितंबर तक बढ़ाया जाएगा। यहां से प्रत्येक बुधवार को यह गाड़ी रवाना होगी। इस समयावधि के भीतर गाड़ी कुल दस फेरे लगाएगी। इसी तरह पुणे-झांसी एक्सप्रेस (01921) प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से रवाना की जाएगी। यह गाड़ी भी दस फेरे लगाएगी। इसके अलावा आगरा कैंट से अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट (04167 /04168) को सात अगस्त से 25 सितंबर तक चलाया जाएगा। यह एक जोड़ी सवारी गाड़ी कुल आठ फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


आगरा कैंट से अहमदाबाद (04165/ 04166) भी तीन अगस्त से 28 सितंबर के बीच चलाई जाएगी। यह सवारी गाड़ी कुल नौ फेरे लगाएगी। कानपुर सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच (01905/ 01906) एक अगस्त से 26 सितंबर के बीच नौ फेरे लगाएगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक से बलिया के बीच गाड़ी संख्या (01025/ 01026) एक अगस्त से तीस सितंबर के बीच चलाई जाएगी। यह सवारी गाड़ी कुल 27 फेरे लगाएगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (01027 /01028) दो अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान यह सवारी गाड़ी कुल 34 फेरे लगाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक इन गाड़ियों में स्लीपर समेत एसी कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed