फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   income tax raid

नर्सिंग होम में आयकर सर्वे, मिली

Thu, 08 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 08 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
income tax raid
झांसी। आयकर टीम ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित डॉ. शरद चंद्रा के नर्सिंग होम में सर्वे किया। देर रात तक आयकर टीम नर्सिंग होम के रिकार्ड को खंगालती रहीं। सर्वे उपरांत चिकित्सक ने रिकार्ड के आधार पर एक करोड़ पांच लाख की अघोषित आय स्वीकार कर ली।
विज्ञापन




बुधवार की दोपहर आयकर टीम उपायुक्त एतेशाम अंसारी के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित डा शरद चंद्रा के नर्सिंग होम मेघराज मेमोरियल हार्ड, गेस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर सर्वे के लिए पहुंची। नर्सिंग होम में मरीजों के भर्ती होने के अलावा पत्नी के नाम पैथोलॉजी व पिता के नाम मेडिकल स्टोर संचालित हैं। टीम ने पहुंचते ही भर्ती रजिस्टर, लैब रजिस्टर, आफिस व मेडिकल स्टोर में रखा कंप्यूटर डाटा कब्जे में लेने के बाद उनकी जांच शुरू की। रात तक चले सर्वे के उपरांत एक करोड़ पांच लाख की ऐसी आय मिली, जिस पर टैक्स अदा नहीं किया गया था।
विज्ञापन




चिकित्सक द्वारा अघोषित आय स्वीकार करने पर सर्वे टीम दस्तावेजों को जब्त करने कर कार्यालय लौट आई। टीम में आयकर अधिकारी आदेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार सिंह, श्रीगोपाल गुप्ता, निरीक्षक दयाशंकर, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल थे। मालूम हो कि, नर्सिंग होम संचालक को उक्त अघोषित आय पर 30.3 प्रतिशत (लगभग 31 लाख रुपये) टैक्स जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed