{"_id":"62acd9c95e27f814135a5e5e","slug":"in-jhansi-railway-division-five-trains-were-targeted-by-miscreants-many-coaches-damaged-jhansi-news-jhs223045434","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रेल मंडल में पांच ट्रेनों को उपद्रवियों ने बनाया था निशाना, कई कोच क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रेल मंडल में पांच ट्रेनों को उपद्रवियों ने बनाया था निशाना, कई कोच क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
झांसी। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार की दोपहर को झांसी रेल मंडल के ग्वालियर और बिरला नगर स्टेशन पर उपद्रवियों ने खूब तोड़फोड़ की थी। बिरला नगर स्टेशन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। यहां स्टेशन मास्टर के कक्ष में जमकर उपद्रव किया गया। रेलवे के उपकरणों को भी क्षति पहुंचाई गई। यहां 65 पंखे तोड़ दिए गए। सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पहले बिरला नगर स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई और उसके बाद भीड़ ट्रैक के किनारे किनारे चलकर ग्वालियर स्टेशन पर आई थी।
उपद्रवियों की संख्या सैकड़ों में थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह लोग कहां से और कैसे पहुंचे लेकिन रेल अफसरों का मानना है कि सभी ग्वालियर और आसपास के रहने वाले थे। बेकाबू भीड़ सबसे पहले बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां भारी उपद्रव किया। स्टेशन पर जो भी दिखा उसे ही ध्वस्त कर दिया। खाने के ठेले तक पलट दिए गए। खाद्य सामग्री के स्टाल से लूटपाट की गई। भीड़ ने स्टेशन पर रखी बेंच तोड़कर ट्रैक पर फेंक दीं। टॉयलेट, डस्टबिन स्टैंड भी तोड़कर फेंक दिए। कचरा एकत्र करके उसमें आग लगा दी।
भीड़ अचानक पहुंची थी स्टेशन पर
आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार का कहना है ग्वालियर शहर में उपद्रव कर रही भीड़ अचानक स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ को तैयार रहने का समय नहीं मिला। बवाल की सूचना मिलने पर अतिरिक्त बल भेजा गया। उधर, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि नियमित प्रक्रिया के तहत नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। अभी नुकसान का कुल आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को बनाया गया निशाना
- तिरुवनंतपुरम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
-इंटरसिटी एक्सप्रेस
-बुंदेलखंड एक्सप्रेस
-ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस