{"_id":"66ea2454495f9c15bd013ed6","slug":"if-there-is-a-power-failure-give-a-satisfactory-answer-to-the-publicif-there-is-a-power-failure-give-a-satisfactory-answer-to-the-public-jhansi-news-c-11-jhs1019-394962-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली गुल हो तो जनता को दे संतोषजनक जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली गुल हो तो जनता को दे संतोषजनक जवाब
विज्ञापन
लखनऊ से आए महेंद्र सिंह ने संभाला मुख्य अभियंता का पदभार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हरसंभव प्रयास होगा कि जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले। बिजली गुल होती है तो उपभोक्ता को संतोषजनक जवाब मिलेगा। ऐसा नहीं होगा कि फोन मिला-मिलाकर परेशान होते रहे। अब हर फोन उठेगा और जवाब दिया जाएगा। यह बात मंगलवार को मुख्य अभियंता का पद संभालने के बाद महेंद्र सिंह ने कही।
बताते चलें कि शहर में तीन दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने पर जनता सड़क पर उतर आई थी, जिस पर शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। उनके स्थान पर शासन ने लखनऊ से महेंद्र सिंह को भेजा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे महेंद्र सिंह ने झांसी आकर पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। अधीनस्थों को तीन-चार दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।