{"_id":"587a79bb4f1c1b982dba7f44","slug":"if-the-complaint-or-call-on-1950","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संबंधी शिकायत है तो करें 1950 पर फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संबंधी शिकायत है तो करें 1950 पर फोन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदाता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अबकी बार मतदाता को वोटर गाइड दी जाएगी। इस गाइड में बताया गया है कि यदि वोटर को मतदान से संबंधित कोई शिकायत है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत कर सकता है। उसकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
अबकी बार के चुनाव में मतदाता को किसी तरह की कोई शिकायत न रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान करने आएं तथा उन्हें मतदान केंद्र पर पानी की सुविधा, दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली जैसी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े। मतदाता सूची में नाम है अथवा नहीं, मतदाता नाम के लिए इधर-उधर तो नहीं भटक रहें हैं, पोलिंग बूथ पर इन सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा।
इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड जारी किया है। वोटर गाइड में मतदाताओं को बताया जाएगा कि यदि उन्हें चुनाव के दौरान मतदान से संबंधित कोई शिकायत है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी समस्या बता सकता है। टोल फ्री नंबर पर जैसे ही शिकायत दर्ज की जाएगी, तत्काल निर्वाचन आयोग सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
वोटर गाइड के माध्यम से बताया जाएगा कि यदि वोटर का नाम मतदाता सूची में नाम नहीं है तो वह परेशान हो, यदि उसका नाम नहीं कटा है तो वेबसाइट पर नाम जरूर होगा। मतदाता एक बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होगा, यदि है भी तो वह सिर्फ एक स्थान पर ही मतदान कर सकेगा। यदि कोई मतदाता नए निवास पर रहने लगा है और उसका नाम पुराने पता की मतदाता सूची में है तो तो वह अपना नाम हटवा सकता है।
वेबसाइट से पता करें जानकारी
यदि मतदाता को मतदान के दौरान कोई शिकायत है तो वह www.eci.nic.in या www.nvsp.in पर विधानसभा क्षेत्र, निर्वाचन क्षेत्र, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी का नाम जान सकता है। इसके अलावा वह www.ecisvecp.nic.in से निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
वोटर गाइड का टेंडर निकाला
वोटर गाइड छापने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। वोटर गाइड में बहुत सी जानकारी रहेगी, जिससे मतदाताओं को वोट डालने में सहूलियत होगी। वोटर गाइड बांटने के लिए बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। मतदान के पांच दिन पहले सभी मतदाताओं को वोटर गाइड मिल जाएगी।
- रमाशंकर गुप्ता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी