फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If not problem solve after that i will strike

समस्याएं नहीं सुलझीं तो जनता के साथ नगर निगम में करूंगा अनशन

Fri, 12 Jun 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
If not problem solve after that i will strike
नगर निगम - फोटो : ??? ????
झांसी। नगर निगम में पार्षदों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। आलम यह है कि पार्षद ने समस्याओं का समाधान न होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। दो साल से लगातार प्रस्ताव और शिकायत करने के बाद भी पुलिया और नाले का निर्माण नहीं होने पर पार्षद ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त को पुन: स्मरण पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वार्ड में नाले की पुलिया तीन जगहों से टूटी हुई है। साथ ही 60 मीटर नाला कच्चा है। इसे लेकर दो साल से लगातार प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके चलते लोगों के घर में दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है। साथ ही वार्ड में तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर नए कर्मचारी नहीं भेजे गए। वार्ड में फॉगिंग भी नहीं हो रही है। गंदगी फैलने से लोग पार्षद के घर पर आकर हंगामा करते हैं। पार्षद का कहना है कि अगर समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में नहीं हुआ, तो जनता के साथ नगर निगम में अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

सरकारी संस्थान के गार्ड लगाए जाएं
झांसी। वार्ड नंबर 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने नगर निगम में प्राइवेट संस्थान के गार्डों को हटाकर सरकारी संस्थाओं के गार्डों को लगाने की मांग की है। उन्होंने महापौर को लिखे पत्र में कहा हैै कि मुख्य सचिव ने भी निर्देश जारी किए थे कि नगर निगम और अन्य संस्थानों में होमगार्ड या प्रशिक्षित सरकारी संस्थान के गार्ड लगाए जाएं। यह प्रस्ताव नगर निगम की सदन की बैठक में भी पारित किया गया। लेकिन अब तक नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा का जिम्मा प्राइवेट संस्थान के गार्डों पर है। इन्हें हटाकर सरकारी संस्थान के गार्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed