फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ICU's AC broken since four days, those responsible are not even aware

Jhansi News: आईसीयू के एसी चार दिन से खराब, जिम्मेदारों को खबर ही नहीं

Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
ICU's AC broken since four days, those responsible are not even aware
गंभीर हालत में पड़े रोगियों के लिए हाथों से हवा करते रहते हैं परिजन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बनी आईसीयू के एसी चार दिन से खराब हैं। गंभीर हालत में भर्ती बेसुध मरीज उमस की वजह से परेशान हैं। हाल यह है कि आईसीयू में तीमारदार कागज या दफ्ती से हवा कर रहे हैं। यही नहीं, वार्डों में तो रोगी के बेड और जमीन पर बैठकर लोग कभी खाना खाते हैं तो कभी सोते रहते हैं। इन हालात में रोगियों में संक्रमण फैलने का डर रहता है मगर कोई रोकने वाला नहीं।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिंताजनक हालत में आने वाले रोगियों को आईसीयू में भर्ती किया जाता है। नियमानुसार इसमें किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं होती है। संक्रमण न फैले, इसलिए निर्धारित तापमान पर एसी चलाया जाता है। हैरानी तो यह है कि प्राचार्य के साथ-साथ सीएमएस और एसआईसी का आना-जाना लगा रहता है मगर किसी को भी आईसीयू में खराब पड़े एसी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रोगी की चिंताजनक हालत देख परिजन हाथों से हवा कर रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति वार्डों की बनी हुई है। इनमें तीमारदार न सिर्फ रोगी के बेड पर लेटे या बैठे रहते हैं बल्कि जमीन पर बैठकर खाना भी खाते रहते हैं मगर कोई टोकने वाला भी नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे हालात में न सिर्फ रोगी बल्कि तीमारदारों में संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0-वर्जन
आईसीयू का चार दिन से एसी खराब है, मुझे किसी ने नहीं बताया। नर्स को बताना चाहिए था ताकि उसे सही कराकर चालू किया जा सके। शनिवार को एसी सही करवा दिए जाएंगे। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed