{"_id":"665cf5e3a95e850f93076774","slug":"husbands-friend-entered-the-house-and-raped-the-married-woman-jhansi-news-c-144-1-mot1002-100199-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पति के दोस्त ने घर में घुसकर विवाहिता संग किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पति के दोस्त ने घर में घुसकर विवाहिता संग किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सकरार। थाना सकरार के एक गांव में पति के दोस्त ने उसकी गैर मौजूदगी में घर के अंदर घुसकर विवाहिता संग दुष्कर्म किया। विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने यह बात अपनी जेठानी को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी घमंडी उसके पति के पास अक्सर घर आता-जाता था। 21 मई को पति अपने काम के सिलसिले में बाहर चले गए। उसी दौरान आरोपी घमंडी घर पहुंचा और पति के बारे में पूछने लगा। पति के बाहर जाने की बात सुन घमंडी ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देकर भाग निकला। डर की वजह से पीड़िता ने यह बात पति को नहीं बताई। कुछ दिनों बाद उसने जेठानी को यह बात बताई। उसकी बात सुनकर परिवार के लोगों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़िता की तहरीर पर सकरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नीलेश कुमारी के मुताबिक आरोपी को मगरपुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।