फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husbands friend accused of sexually harassing handicapped woman in Jhansi

झांसी: दिव्यांग युवती के पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, पुलिस की दबिश के बाद भी हाथ नहीं आया आरोपी

Sun, 30 May 2021 10:42 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 30 May 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Husbands friend accused of sexually harassing handicapped woman in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

झांसी के रक्सा इलाके में एक अनुसूचित जाति की दिव्यांग युवती संग पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। पीड़िता के आपबीती बताने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल रक्सा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सतीश अहिरवार (35) मुंह दबाकर उसे अपने खेत की ओर घसीट ले गया। 
विज्ञापन


वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रोते-बिलखते हुए किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को बताया। घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में मौके पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। उसने आसपास पड़ताल की लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक सतीश की दोस्ती पीड़िता के पति के साथ थी। दोनों एक साथ ही शटरिंग का काम करते थे। आरोपी रोजाना उसके घर में जाकर शराब पीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed