{"_id":"67ccae9a010bcb41fb081d35","slug":"hockey-varanasi-won-the-final-match-by-9-1-goals-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-509553-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : वाराणसी ने 9-1 गोल से जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : वाराणसी ने 9-1 गोल से जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अंडर-15 बालक आवसीय क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश हॉकी प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो सेमीफाइनल के बाद फाइनल मैच खेला गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 9-1 गोल से हरा दिया। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी मंडल ने गोरखपुर मंडल को 3-0 गोल से हरा दिया। इसमें वाराणसी मंडल की ओर से पहला गोल शिवम ने, दूसरा गोल पवन यादव व तीसरा गोल आकाश पटेल ने किया। प्रतियोगिता के दूसरा सेमीफाइनल मैच में आजमगढ़ ने प्रयागराज मंडल को 2-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें आजमगढ़ मंडल की तरफ से अमन गौड़ ने पहला व बिपिन यादव ने दूसरा गोल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वाराणसी मंडल के आशीष यादव ने आठवें मिनट में पहला गोल किया, पहले हाफ तक पवन यादव व विवेक यादव ने भी एक-एक गोल दागा। मैच में श्रेयांश सिंह ने सर्वाधिक ने तीन गोल, प्रह्रलाद राजभर ने दो गोल, राधेश्याम ने एक गोल किया। वहीं जबाब में आजमगढ़ के मात्र एक गोल नीरज राजभर ने किया और वाराणसी मंडल ने 9-1 गोल से विजयी रहा।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमित कुमार एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सोनी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर व नवीन कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, बृजेंद्र यादव, अंकुर राणा, विकास वेंदया, राजा खान, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।