{"_id":"6acbf15237a9c41754059f44","slug":"himachal-and-uttarakhand-register-wins-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-895749-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हिमाचल और उत्तराखंड ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हिमाचल और उत्तराखंड ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
झांसी। हॉकी हिमाचल, हॉकी झारखंड, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी ओडिशा की टीमों ने रविवार को 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष चैंपियनशिप में जीत दर्ज की।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दिन का पहला मुकाबला मिजोरम और हिमाचल के बीच खेला गया। हिमाचल ने यह मुकाबला 4-2 गोल से जीता। विजेता टीम की ओर से साहिल और हरदीप सिंह ने दो-दो गोल किए। झारखंड ने गोवा को 4-1 गोल से, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव ने अरुणाचल को 2-1 गोल से, उत्तराखंड ने असम को 3-2 गोल से हराया। उत्तराखंड की ओर से विशाल कुमार, विवेक शर्मा, मो. रोशन की स्टिक से एक-एक गोल निकला।
ओडिशा ने दूसरे दिन भी शानदार खेल दिखाया और केरल को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। ओडिशा की ओर से सबसे अधिक गोल अनमोल इक्का ने तीन गोल किए। इस मौके पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी हिकमल उल्ला खान, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, ब्रजेंद्र यादव, अशोक ओझा, अशोक गुप्ता, सुषमा कुमारी, सुजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
आंध्र प्रदेश बनाम बिहार : सुबह 08:45 बजे
राजस्थान बनाम गुजरात : सुबह 10:30 बजे
मिजोरम बनाम जम्मू-कश्मीर : दोपहर 12:15 बजे
केरल बनाम छत्तीसगढ़ : दोपहर 02:00 बजे
झारखंड बनाम तेलंगाना : दोपहर 03:45 बजे